कल हुए भीषण सड़क हादसे को देख कर एक महिला की मौत, चार लोगो की हुई थी मौत

कल हुए भीषण सड़क हादसे को देख कर एक महिला की मौत, चार लोगो की हुई थी मौत
राजस्थानी चिराग।
हंसेरा ग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात्रि हुए हादसे में एक तरफ गाड़ी में सवार चार लोगों की जान चली गई, वहीं हादसा स्थल के पास के घर में रहने वाले एक परिवार पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के शोर और हाहाकार को सुनकर हंसेरा गांव की एक महिला सुमन अपने घर से दौड़कर बाहर आई और सड़क पर हताहत शव और घायलों को देखकर बुरी तरह घबरा गई। वो घटना स्थल पर आ गई थी, जहां से परिजन उसे घर लेकर गये और उसकी तबीयत खराब होने लगी तब बीकानेर पीबीएम ले गए। देर रात वहां उसने दम तोड़ दिया।

उक्त महिला का गांव में गमगीन माहौल में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक सुमन पत्नी श्यामलाल शर्मा निवासी हंसेरा है जिसकी उम्र महज 35 वर्ष की थी। पति मजदूरी करते है। ग्रामीण बताते हैं कि शाम के समय घर के सदस्य गांव से घर में आते हैं। उसी समय ये हादसा हुआ था। ऐसे में उसे अंदेशा था कि कहीं उसी के परिजन तो इस हादसे के शिकार नहीं हो गए। वो दौड़कर घटना स्थल पर पहुंच गई। उसने वहां युवकों को मृत व घायल अवस्था में देखा तो उसे भारी घबराहट हो गई। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। समझाया भी गया कि उनके परिवार के सभी सुरक्षित है लेकिन भय के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल