कोहरे के आगोश में नगर बीकाणा,मैदानी इलाकों में 3 दिन बारिश का अलर्ट

कोहरे के आगोश में नगर बीकाणा,मैदानी इलाकों में 3 दिन बारिश का अलर्ट

बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में शीतलहर के साथ गलनभरी सर्दी के अहसास से आमजन परेशान है। सोमवार को भी अनेक इलाकों में सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने भी आज 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राज्य में कई जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा व कहीं-कहीं कोल्ड-डे दर्ज किया गया है। धौलपुर में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। 21 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इससे सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं।

नागौर: 10 से 15 मीटर रही दृश्यता
नागौर जिले में शुक्रवार को सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। इस दौरान विजिबिलिटी दस से 15 मीटर रहने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं जोधपुर, नागौर, पाली, सिरोही में भी कोहरा छाने के समाचार हैं।

सीकर: रात का पारा सामान्य से नीचे
दिन में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर कम नहीं हुआ, वहीं रात का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। अगले 24 घंटे के दौरान सीकर, झुंझुनूं सहित कई जिलों में घना कोहरा छाने के आसार है।

झालावाड़: दिनभर छूटी धूजणी
झालावाड़ जिले में शीतलहर व कड़ाके की सर्दी ने धूजणी छुड़ा दी। धूप निकलने के बाद भी गलन बनी रही। सुबह हल्के कोहरे के साथ वाहनों, पेड़-पौधों पर ओस छाई रही।

प्रमुख जगहों का तापमान
बीते 24 घंटे में जयपुर के न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। माउंटआबू का 0.8 सिरोही का 3.8, जयपुर का न्यूनतम तापमान 7.8, अजमेर का 6.9, वनस्थली-अलवर का 7.5, पिलानी का 6.4, सीकर का 4, जैसलमेर का 7, फलौदी-श्रीगंगानगर का 7.4, नागौर का 6.1, जालौर का 6.8, दौसा का 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे