बीकानेर: इस जगह अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत, छह घायल, कबड्डी मैच खेलने आए थे

बीकानेर: इस जगह अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटने से एक युवक की मौत, छह घायल, कबड्डी मैच खेलने आए थे

बीकानेर। मुकाम से समराथल धोरा जाने वाली सड़क पर सोमवार को एक एसयूवी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। ये लोग 11 जनवरी को अणखीसर गांव में कबड्डी मैच खेलने के लिए आए और मुकाम में ठहरे हुए थे। दोपहर में समराथल धोरा पर दर्शन करने जाते समय गाड़ी पलटने से हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने शव को नोखा के राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के मुताबिक जोधपुर के दईकडा गांव निवासी गेनाराम पुत्र कोजाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि 11 जनवरी को जालेली निवासी उसका भांजा अभिषेक पुत्र संतोष प्रकाश जाट कबड्डी का मैच खेलने के लिए अणखीसर आया था। उसके साथ गांव के अशोक पुत्र किसनाराम लोहार, बारनी निवासी नरेंद्र पुत्र सुभाष सिंह राजपुरोहित, खेडी सालवा निवासी चंद्रपाल पुत्र प्रेमाराम बिश्नोई व अकथली निवासी रमेश पुत्र भैराराम जाट भी कबड्डी मैच खेलने आए थे। आयोजन कमेटी ने इन खिलाडियों को रुकने के लिए मुकाम धर्मशाला में व्यवस्था कर रखी थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसका भांजा अभिषेक व उसके साथी गाड़ी में सवार होकर मुकाम से समराथल जा रहे थे। एसयूवी गाड़ी को मुकाम निवासी अर्पित बिश्नोई चला रहा था। गाड़ी को लापरवाही से चलाने पर पलट गई, जिससे उसके भांजे अभिषेक की मौत हो गई और अन्य साथी घायल हो गए।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल