फिल्मी अंदाज में थार दौड़ा फैलाई दहशत… मुश्किल से आए काबू में

फिल्मी अंदाज में थार दौड़ा फैलाई दहशत… मुश्किल से आए काबू में

जयपुर। शिप्रापथ थाना अंतर्गत एक खाली जमीन पर क्रिकेेट खेल रहे युवाओं के बीच में दो थार (एसयूवी) में सवार युवकों ने रफ्तार में वाहन दौड़ा दिया। इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत हो गई। क्रिकेट खेल रहे युवाओं ने विरोध किया तो एसयूवी सवार लडक़ों ने उनसे अभद्रता की। सूचना पर 112 पुलिस वाहन व पीसीआर मौके पर पहुंची। पुलिस वाहनों को देखकर भी एसयूवी सवार वाहन दौड़ाने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर थार सवार 8 लडक़ों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी आरोपी जमानत पर छूट गए। थानाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र भरतपुर, अलवर व धौलपुर निवासी हैं और जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी मौज मस्ती के लिए खाली जमीन पर एसयूवी दौड़ा रहे थे। पुलिस ने आशीष कुमार, राजू उर्फ राज, कुलदीप गुर्जर, राहुल चौधरी, अन्नू, किशन सिंह, देवेन्द्र कुमार और मोहित मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस पीसीआर ने एसयूवी के सामने गाड़ी लगा दी और उसे पीछे धकेलते हुए एक दीवार तक ले गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एसयूवी में सवार युवकों को पुलिस काबू में कर पाई। इस बीच भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने उनकी पिटाई भी कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और तमाशबीनों ने कहा कि छात्र पुष्पा बनने की कोशिश कर रहे थे।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी