शहर में इस जगह दिनदहाड़े युवक से मारपीट, लात-घूंसों से पीटा; वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शहर में इस जगह दिनदहाड़े युवक से मारपीट, लात-घूंसों से पीटा; वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जालोर शहर में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की। दो बदमाशों ने मिलकर एक युवक को लात- घूंसों से पीटा। पीड़ित ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी काफी देर रात उसे बीच सड़क पीटते रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन एक्शन में आया और कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय पर गुप्ता स्वीट होम की दुकान के पास शास्त्री नगर में कुछ बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट की। युवक ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी लगातार उसका पीछा कर उसे पीटते रहे। बचकर भाग रहे युवक को आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और फिर लात घूंसों से मारपीट की। पूरा घटनाक्रम का वहां खड़े एक युवक ने वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया। इसमें दिखाई दिया कि आरोपी मारपीट के बाद एक बाइक पर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कसीनो के एक खेल में पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ था, क्योंकि तीनों आपस में कसीनो गेम को लेकर ही मारपीट करते हुए बात कर रहे थे। हालांकि विवाद की पुष्टि नहीं हो पाई। जालोर कोतवाल अरविन्द कुमार ने बताया- जानकारी के अनुसार वीडियो 2 दिन है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष ने थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी है। लेकिन वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे सवाई माधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सर्राफा व्यापारी के साथ…

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे…

    You Missed

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    शहर के इस ज्वेलर से कैश-ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भागे बदमाश, स्कॉर्पियो में आए थे

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक फिसली, युवक की मौत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    बीकानेर: शादी की खुशियों के बीच मिठाई ने बिगाड़ी सेहत, करीब एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार