बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या,बाइक पर ले गए शव

बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या,बाइक पर ले गए शव

राजस्थानी चिराग। बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर से जुड़ी है। जहां पर महिला ने अपने बॉयफे्रंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को बाइक पर जंगल में ले गए। जहां पर शव को जला दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को मुहाना क्षेत्र में रिंग रोड नेवटा पुलिया के पास जला हुआ शव मिला था।

उसकी पहचान धन्नालाल सैनी निवासी डिग्गी रोड के रूप में हुई। हत्या के मामले में धन्नालाल की पत्नी गोपाली देवी और उसके प्रेमी दीनदयाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी गोपाली देवी ने बताया- मैं 15 साल से दीनदयाल के साथ प्रेम संबंध में हूं। पति धन्नालाल को बता रखा था कि मैं एक दुकान में काम करती हूं। धन्नालाल हटवाड़े में सब्जी बेचने का काम करता था। पति मेरे काम की जानकारी लेने 15 मार्च को शाम करीब 4 बजे सांगानेर में कशीदों वाली गली स्थित दुकान श्री श्याम फैशन पर पहुंचा।

कपड़ों की यह दुकान दीनदयाल की है। धन्नालाल को हम दोनों पर शक हो गया। इसके बाद हम दोनों ने मिलकर धन्नालाल की हत्या का प्लान बनाया। धन्नालाल को धोखे से दुकान के ऊपर बनी दूसरी दुकान में लेकर गए। लोहे के पाइप से सिर पर वार किया। फिर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर बाइक से रिंग रोड नेवटा पुलिया के नजदीक भैंरूजी मंदिर के पास लेकर गए। पहचान छुपाने के लिए शव को बोरे समेत जंगल में फेंककर आग लगा दी।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी