देश की इस बड़ी पार्टी के लिए खतरे की घंटी, फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी से मची खलबली

देश की इस बड़ी पार्टी के लिए खतरे की घंटी, फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी से मची खलबली

राजस्थानी चिराग। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए होने वाले मतदान में अब चंद दिन ही शेष हैं। 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को मतगणना होगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि दिल्ली की सत्ता पर कौन बैठेगा। फिलहाल चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस अपना पूरा दमखम लगा रही है।

कांग्रेस को लग सकता है झटका
इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने अपने पूर्वानुमानों से चुनावी रंगत में गर्मी ला दी है। हालांकि फलोदी सट्टा बाजार का पूर्वानुमान कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बन चुका है। दरअसल बाजार के भावों से कांग्रेस इस वक्त गायब है। यानी फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटों पर जीत सकती है। इसे लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। बाजार की मानें तो इस चुनाव में कांग्रेस का खाता खुलता भी नजर नहीं आ रहा है।

भावों में फिर फेरबदल
वहीं बाजार ने एक बार फिर अपने भावों में फेरबदल कर दिया है। हालांकि अभी भी बाजार में आम आदमी पार्टी ही फेवरेट बनी हुई है। बता दें कि जिस पार्टी के सर्वाधिक सीटें जीतने का पूर्वानुमान जारी किया जाता है। उस पार्टी को बाजार की भाषा में फेवरेट कहा जाता है। इस वक्त बाजार के अनुसार दिल्ली चुनाव में आप पार्टी 38 से 40 सीटें जीतती नजर आ रही है। इससे पहले बाजार ने आप पार्टी को 37 से 39 सीटें दी थी। ऐसे में नए भाव में आप के खाते में एक अतिरिक्त सीट जाती दिख रही है।

बहुमत से दूर रह सकती है भाजपा
वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। बाजार ने भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनावों में ताजा अपडेट के अनुसार 30 से 32 सीटें दी हैं। इससे पहले भाजपा के 31 से 33 सीटें जीतने का पूर्वानुमान जारी किया गया था। बाजार के अनुसार बीजेपी को दिल्ली में इस वक्त एक सीट का झटका लग सकता है। हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं, जनता का समर्थन किसको मिलेगा, यह सब मतदान के बाद नतीजे आने पर ही स्पष्ट होगा? आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, महिला टीचर सहित 3 लोगों की मौत

    भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, महिला टीचर सहित 3 लोगों की मौत हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे…

    बीकानेर: युवती के साथ शारीरिक संबंध बना किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो किया वायरल

    बीकानेर: युवती के साथ शारीरिक संबंध बना किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो किया वायरल बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय…

    You Missed

    भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, महिला टीचर सहित 3 लोगों की मौत

    भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, महिला टीचर सहित 3 लोगों की मौत

    बीकानेर: युवती के साथ शारीरिक संबंध बना किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो किया वायरल

    बीकानेर: युवती के साथ शारीरिक संबंध बना किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो किया वायरल

    पत्नी ने बॉयफ्रेंड से कटवाया पति का गला, शक न हो, इसलिए करती थी ये काम

    पत्नी ने बॉयफ्रेंड से कटवाया पति का गला, शक न हो, इसलिए करती थी ये काम

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    बीकानेर : जेसीबी और थार की टक्कर, हादसे में सरपंच प्रतिनिधि की मौत

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    मौत के मुंह से जिंदा लौटी 18 साल की युवती, बाथरूम में नहाने के दौरान हुआ हादसा

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास

    बीकानेर शहर के इस इलाके मे महिला को पेट्रोल छिडक़र जिंदा जलाने का प्रयास