महाकुंभ में एक और बड़ा हादसा, सेक्टर 22 में लगी आग, कई पंडाल जले

महाकुंभ में एक और बड़ा हादसा, सेक्टर 22 में लगी आग, कई पंडाल जले

राजस्थानी चिराग। प्रयागराज महाकुंभ मेला में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को आग लग गई। मेला क्षेत्र के सेक्टर- 22 में कई पंडाल जल गए। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। जहां आग लगी है, वहां पब्लिक नहीं थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, आग किस वजह से लगी। अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है। बुधवार यानी कल मौनी अमावस्या के मौके पर भगदड़ मची थी। इसमें 30 की मौत हो गई थी, जबकि 60 लोग घायल हैं।

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में गुरुवार दोपहर आग लगी। - Dainik Bhaskar

पुलिस अफसर प्रमोद शर्मा ने बताया- टेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची। 15 टेंट में आग लगी थी। जिस पर काबू पा लिया गया। जहां आग लगी थी, वहां एक्सेस रूट पर नहीं था। इसलिए, टीम को पहुंचने में थोड़ी देरी हुई। हालात अब अंडर कंट्रोल है। कोई जनहानि नहीं हुई।

19 जनवरी को भी लगी थी आग, 180 कॉटेज जले थे

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में 19 जनवरी को शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी थी। गीता प्रेस के 180 कॉटेज आग में जल गए थे। महाकुंभ प्रशासन के अनुसार, गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। आग लगने से रसोई में रखे 2 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी