बीकानेर में आइसक्रीम-फैक्ट्री से अमोनिया रिसाव, लोगों की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत आई

बीकानेर में आइसक्रीम-फैक्ट्री से अमोनिया रिसाव, लोगों की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत आई

बीकानेर शहर के चौखूंटी क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, समय रहते रिसाव को दुरुस्त कर दिया गया है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर भी वापस निकल गई। चौखूंटी क्षेत्र में नगर निगम के भंडार के पीछे रामपुरिया आइस फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर लोगों ने आसपास देखा तो आइस फैक्ट्री से रिसाव की आवाज आ रही थी। यहां एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी अचानक उल्टी करने लगी तो उसे पड़ोस में रिश्तेदार के घर पर छोड़ कर आया। अन्य ने भी गैस से तबीयत खराब होने का दावा किया। स्थानीय लोगों का दावा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया है। फैक्ट्री संचालक की की और से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने माना कि रिसाव हो रहा है।

  • Related Posts

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े नागौर में बदमाशों ने लाठियों और हॉकी से ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कैंपर और स्कॉर्पियो…

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया हनुमानगढ़ जिले में कुंभाराम आर्य लिफ्ट कैनाल से जुड़ी पानी की डिग्गी में डूबने से 3…

    You Missed

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    बीकानेर: फायरिंग के फरार आरोपी की संपत्ति पर पुलिस की नजर, पुलिस खंगाल रही बेनामी संपत्ति का रिकॉर्ड

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी