बीकानेर के शिक्षा निदेशालय में मारपीट, ऑफिस में जाकर पीटा

बीकानेर के शिक्षा निदेशालय में मारपीट, ऑफिस में जाकर पीटा

बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय में बुधवार को दो कर्मचारी गुट आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर हो रही टीका टिप्पणी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को ऑफिस में जाकर ही पीट दिया। इससे नाराज कर्मचारियों का एक संगठन पहले शिक्षा निदेशक के पास पहुंचा और बाद में बीछवाल थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी। अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है लेकिन परिवाद पर जांच शुरू हो गई है। बीछवाल थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के कुछ कर्मचारियों ने शिकायत दी है। उसके ऑफिस में आकर निदेशालय के ही एक कर्मचारी ने मारपीट की। कर्मचारी नवरतन जोशी का आरोप है कि सिद्धार्थ रिणवा ने उसके साथ मारपीट की। इससे अनुभाग में काम करने वाली महिला कर्मचारियों में दहशत फैल गई। जोशी स्वयं कर्मचारी नेता है और उनके पक्ष में निदेशालय के एक संगठन के पदाधिकारी एक जुट हो गए। कर्मचारी नेता कमल नारायण आचार्य, राजेश व्यास और मदन मोहन व्यास ने इस मारपीट के विरोध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के नाम स्टाफ ऑफिसर को ज्ञापन दिया। बाद में इस गुट ने बीछवाल थाने में भी शिकायत दर्ज करवा दी। थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। दूसरे पक्ष को बुलाकर छानबीन की जा रही है। वहीं, दूसरे संगठन से जुड़े सिद्धार्थ रिणवा का आरोप है कि उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी की गई। इस बारे में बात करने के लिए वो नवरतन जोशी के पास गए थे। जहां उन्होंने धक्का मुक्की तो बचाव किया गया था। रिणवा और उसके साथी कर्मचारी भी शाम को बीछवाल थाने पहुंच गए। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों अलग-अलग गुट से जुड़े कर्मचारी हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार