बीकानेर संभाग: छोटे ने बड़े भाई की हत्या की, हाईवे किनारे गड्ढे में फेंकी लाश

बीकानेर संभाग: छोटे ने बड़े भाई की हत्या की, हाईवे किनारे गड्ढे में फेंकी लाश

चूरू में एक युवक ने बड़े भाई की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसे शराब पिलाई थी। शव को हाईवे किनारे गड्‌ढे में डालकर दबा दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में मंदबुद्धि भाई की देखभाल से परेशान होकर हत्या करने की बात कबूली है। मामला रतननगर थाना क्षेत्र का है। एसपी जय यादव ने बताया- रतननगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर सिंगापुर हब के पास 21 दिसंबर को युवक का शव मिला था। 23 दिसंबर को युवक की पहचान झुंझुनूं के बिसाऊ थाना इलाके के धीरासर गांव निवासी विकास मेघवाल (25) के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम में इस बात का खुलासा हुआ था कि युवक की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है। एसपी ने बताया- पुलिस ने हाईवे, रतननगर और बिसाऊ में 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें विकास मेघवाल के साथ उसका छोटा भाई अंकित मेघवाल (20) नजर आया। इसके साथ ही पता चला कि अंकित बदमाश प्रवृत्ति का है। शक के आधार पर पुलिस ने अंकित को पूछताछ के लिए बुलाया। वह पहले पुलिस को गुमराह करता रहा।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार