बीकानेर: लाठी-डंडों से किया हमला, बेहोश होने पर आरोपी बाइक सहित उठा ले गए

बीकानेर: लाठी-डंडों से किया हमला, बेहोश होने पर आरोपी बाइक सहित उठा ले गए

बीकानेर। लाठी-डंडों से हमला किया…बेहोश होने पर आरोपी युवक को बाइक सहित उठाकर ले गए…मारपीट कर जान से मारने की नियत से चलती गाड़ी से फेंक दिया और नकदी व मोबाइल छीन लिया…इस आशय का मामला कोलायत पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना 27 अगस्त कोलायत कस्बे की है। इस संबंध में श्रीकोलायत जाटों का बास निवासी धर्मपाल पुत्र हरिकिशन बिश्नोई ने जयसिंह, विशाल सिंह, विक्रम सिंह, कालूसिंह व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट देते हुए मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी हथियारों से लैस होकर आये, जिसमें लाठी-डंडे व सरिये थे। उस पर हमला किया, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई। जिससे वह बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। आरोप है कि उसके बाद उसे उसकी बाइक सहित उठाकर चानी की तरफ ले गये व जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से चलती गाड़ी से नीचे गिरा दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी उससे एक लाख दस हजार रुपए नकदी, मोबाइल और गाड़ी भाड़ा छीनकर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच हैड कांस्टेबल लखपत सिंह कर रहे हैं।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी