बीकानेर में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत, पिता बारिश का पानी रोक रहे थे

बीकानेर में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत, पिता बारिश का पानी रोक रहे थे

बीकानेर के लूणकरणसर में मलकीसर छोटा में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत ढह गई, जिससे 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।
बच्चे का शव फिलहाल सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। हादसा देर रात करीब 3 बजे हुआ है। लूणकरणसर सहित आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक तेज बारिश थी। यहां मलकीसर छोटा गांव के चक 17 एमकेडी में देर रात करीब 3 बजे कच्चे मकान की छत ढह गई। लकड़ी और घासफूस की बनी ये छत 10 साल के शौर्य के ऊपर गिरी। शौर्य अपनी मां ममता के पास सो रहा था। शौर्य को सिर में चोट आई, वहीं मां के पैर में चोट लगी। परिजन शौर्य को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उसके पिता धर्मपाल भी वहीं थे। बारिश तेज होने के कारण वो उठ गए थे। वो बारिश के पानी को रोकने का प्रबंध कर रहे थे, तभी छत नीचे आ गिरी। वो खुद तो बच गये, लेकिन बेटा और पत्नी चपेट में आ गए। जिसमें बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल और प्रधान कानाराम गोदारा मौके पर पहुंचे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार