बीकानेर: ई-मित्र संचालक के पाकिस्तान से जुड़े तार, सीआईडी टीम ने दी दबिश देकर पकड़ा

बीकानेर: ई-मित्र संचालक के पाकिस्तान से जुड़े तार, सीआईडी टीम ने दी दबिश देकर पकड़ा

बीकानेर। महाजन कस्बे में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया जब जयपुर सीआईडी की विशेष शाखा ने ई-मित्र संचालक और रेलवे कर्मचारी को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया। आरोप है कि यह संचालक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पीआईओ के संपर्क में था।

घर पर दी गई दबिश, जब्त किए दस्तावेज
सूत्रों के अनुसार, सीआईडी टीम ने सुबह महाजन पहुंचकर ई-मित्र संचालक के घर पर छापा मारा। इस दौरान दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि संचालक लंबे समय से इस गतिविधि में संलिप्त था, लेकिन उसकी संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हाल ही में हुआ।

साइबर क्राइम और जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका
टीम के सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई का संबंध किसी बड़े साइबर क्राइम और जासूसी नेटवर्क से हो सकता है। अक्सर ई-मित्र केंद्रों का उपयोग फर्जी दस्तावेज तैयार करने, साइबर अपराध और बैंकिंग धोखाधड़ी में किया जाता रहा है। वहीं, रेलवे कर्मचारी की संलिप्तता सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं बढ़ा रही है।

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सतर्कता बढ़ी
महाजन क्षेत्र पाकिस्तान सीमा से सटा हुआ है और यहां फील्ड फायरिंग रेंज भी मौजूद है, जिससे यह इलाका सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील बना रहता है। ऐसे में इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और जांच जारी है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार