शहर के इस होटल के कमरे में मिली युवती की अधजली लाश, पुलिस पहुंची मौके पर

शहर के इस होटल के कमरे में मिली युवती की अधजली लाश, पुलिस पहुंची मौके पर

एक होटल के कमरे से युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार देर रात होटल की दूसरी मंजिल पर हुई इस घटना में युवती की मौत के कारणों की जांच में पुलिस जुटी है। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतका शनिवार दोपहर को अकेली होटल में ठहरी थी। रविवार रात जब होटल का एक वेटर रूटीन चेक के लिए दूसरी मंजिल पर गया, तो उसे एक कमरे से धुएं की गंध और आग जलने की बदबू आती महसूस हुई। कमरे के बाहर जाकर देखा तो धुआं निकलता दिखाई दिया, जिस पर उसने तत्काल अन्य स्टाफ को सूचित किया। मामला श्रीगंगानगर का है।

होटल स्टाफ ने जब देखा कि कमरा अंदर से बंद है, तो दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। बिस्तर पर युवती का बुरी तरह जला हुआ शव पड़ा था। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। युवती की पहचान और उसके आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार