बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी युवक साढ़े चार लाख रुपए लेकर जा रहा था

बीकानेर। शहर में एलआईसी ऑफिस के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा सड़क पर गंभीर हालत में तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन घायल की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिव्यांश (निवासी 7 एमडी घड़साना) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक सुधीर बिश्नोई (निवासी रोझा, लूणकरणसर) है, जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद जहां लोग तमाशबीन बने रहे, वहीं पीछे से गुजर रहे नई रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष इमरान अली ने मानवता दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और घायल युवक को बिना देर किए पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायल की जान बच सकी। इमरान अली ने सिर्फ घायल की मदद ही नहीं की, बल्कि ईमानदारी की भी मिसाल पेश की। घायलों के पास मौजूद बैग को वे अपने साथ सुरक्षित अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों से संपर्क होने पर पता चला कि बैग में करीब साढ़े चार लाख रुपए नकद थे। इमरान अली ने पूरी जिम्मेदारी के साथ बैग सहित पूरी नकदी परिजनों को सौंप दी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार