3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है

3 साल की बेटी के साथ मां ने किया सुसाइड, भाई को फोन पर बोला-घर में झगड़ा हो रहा है
आबूरोड। मां ने अपनी 3 साल की मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना सिरोही जिले के आबूरोड शहर थाना क्षेत्र की है। हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र ग्वाला ने बताया-दोपहर 1 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के सामने डीएफसी लाइन पर एक महिला अपनी 3 साल की बेटी के साथ मालगाड़ी के आगे कूद गई। हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना टीम मौके पर पहुंची। जहां मृतक महिला की पहचान सविता (25) पत्नी संजू निवासी सियावा (आबूरोड) और उसकी बेटी जानू (3) के रुप में हुई।

सविता के भाई मुकेश ने बताया- सोमवार की शाम को मेरी बहन सविता का मेरे पास फोन आया। फोन पर उसने कहा कि घर पर झगड़ा हो रहा है। ससुराल वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। इस पर मैने मंगलवार को उसे पीहर ले जाने की बात कही। मैं सुबह 10 बजे अपने गांव इशरा (पिंडवाड़ा) से 40 किलोमीटर दूर बहन के ससुराल के निकला। आबूरोड आने पर पता चला कि सविता ने सुसाइड कर लिया है।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम