बीकानेर: आपके पास भी है कार और बाइक तो ये है आपके जरुरत की खबर

बीकानेर: आपके पास भी है कार और बाइक तो ये है आपके जरुरत की खबर

कार-बाइक चालकों को अपने वाहनों के कागज हर समय अपने पास रखने की ज़रुरत नहीं है। पुलिस के मांगने पर मोबाइल में ऑनलाइन दिखाए जा सकते हैं जिसे स्वीकार करना होगा। पुलिस मुख्यालय ने डीजी लॉकर और एम-परिवहन ऐप पर वाहनों के कागजात दिखाने की इजाजत दी है और पुलिस को इस स्वीकार करने के लिए बाध्य किया गया है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्रालय ने पूर्व में ही डीजी लॉकर और एम परिवहन ऐप के माध्यम से प्रस्तुत ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण-पत्र के इलेट्रानिक रिकॉर्ड को विधिक रूप से मूल दस्तावेजों के समान माना।

इसके बावजूद पुलिस की ओर से डीजी लॉकर व एम परिवहन ऐप से दिखाए दस्तावेजों के अलावा वाहन चालकों को भौतिक रूप से दस्तावेज पेश करने के लिए मजबूर किया जाता रहा है। लेकिन, अब पीएचक्यू ने सख्ती बरतते हुए आदेश जारी किए हैं कि ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र को डिजिटल आइडेंटिटी माना जाए। एडीजी स्मिता श्रीवास्तव की ओर से सभी जिलों के एसपी से कहा गया है कि डिजिटल आईडेंटिटी के बावजूद अगर कोई पुलिसकर्मी वाहन चालकों को भौतिक दस्तावेज देने के लिए कहता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। आदेशों का पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत  बीकानेर। शहर में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोटगेट थाना क्षेत्र के…

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर? राजस्थान में सीएनजी (CNG) गैस का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई…

    You Missed

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

    पूरे परिवार को जेल भिजवाने की बहू दे रही थी धमकी, सास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

    राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट

    राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीकानेर के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था