बदमाशों ने किया भाजपा नेता पर हमला, जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ

बदमाशों ने किया भाजपा नेता पर हमला, जबरन पिलाया जहरीला पदार्थ

सीकर। लक्ष्मणगढ़ में भाजपा के शहर अध्यक्ष ललित पंवार पर बुधवार को अज्ञात बदमाशों द्वारा जमीन दिखाने के बहाने हमला कर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने पंवार की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। बाद में राहगीरों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर दोस्तों ने पंवार को लक्ष्मणगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में अब सुधार है।

जमीन दिखाने के बहाने बहकाया
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता बुधवार दोपहर हमीरपुरा रोड स्थित निजी स्कूल में अपने बेटे को टिफिन देकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइक सवार युवक जमीन दिखाने के बहाने उन्हें हमीरपुरा रोड पर ले गए। यहां नगरपालिका के कचरा निस्तारण प्लांट के पास जैसे ही पंवार ने गाड़ी रोकी तो पीछे से आ रहे बदमाशों ने बाइक रोककर पहले उनकी कार का शीशा तोड़ा और फिर उन्हें जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। गनीमत से इसी बीच सामने से दो अन्य बाइक सवारों के आने पर बदमाश मौके से भाग गए।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की