बीकानेर सहित 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले का प्रयास

बीकानेर सहित 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले का प्रयास

ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया। भारत ने रूस से मिले एस 400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।
भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला किया, इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान के हमलों के बाद आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की कार्रवाई उसी क्षेत्र में, तेजी के साथ की गई है जैसी पाकिस्तान ने की थी। सूत्रों ने बताया कि लाहौर, सियालकोट, कराची में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत