बीकानेर: पुलिस थाने से 80 मीटर दूर फटा सिलेंडर, 21 दुकानें ध्वस्त… अब तक 9 की मौत

बीकानेर: गैस सिलेंडर ब्लास्ट: पुलिस थाने से 80 मीटर दूर फटा सिलेंडर, 21 दुकानें ध्वस्त… अब तक 9 की मौत

बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना इलाके में मदान मार्केट स्थित एक सुनार की दुकान में बुधवार को गैस सिलेंडर फट गया, जिससे मार्केट का ग्राउंड फ्लोर व भूतल की 21 दुकानें ध्वस्त हो गईं। हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि आठ जने गंभीर घायल हुए हैं। गुरुवार सुबह मलबे से पांच शव और निकाले गए। इस हादसे में अब तक अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान किशन, किशनलाल, रामस्वरूप, लालचंद, अयान व मोहम्मद असलम के रूप में हुई है।

घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रह है। विनोद सोनी, दीपक, शुभाशीष, सुशील सोनी, उत्तम, शहाबुद्दीन व समीर अभी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से सुशील, उत्तम व समीर की हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं, दूसरी ओर सिलेंडर फटने पर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बम फटने की आशंका के चलते दुकानें छोड़ कर भागने लगे। थोड़ी देर बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिलने पर सैंकड़ों लोंगो का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, उपायुक्त यशपाल आहूजा, सीओ सिटी श्रवणदास संत एवं कोतवाली थानाधिकारी जसवीर सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार