बीकानेर में पति ने अपनी ही पत्नी को चारपाई से बांधाकर झोपड़ी को किया आग के हवाले, पत्नी चिल्लाती रही नहीं पसीजा दिल, आखिर मौत की नीद सो गई

बीकानेर में पति ने अपनी ही पत्नी को चारपाई से बांधाकर झोपड़ी को किया आग के हवाले, पत्नी चिल्लाती रही नहीं पसीजा दिल, आखिर मौत की नीद सो गई

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के गांव भादला की रोही में सोमवार को झोपड़ी में जलने से हुई विवाहिता की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। विवाहिता के पति ने ही उसे मारपीट की चारपाई से बांधा, इसके बाद झोपड़ी में आग लगाकर दो सौ मीटर दूर अपने पिता की ढाणी में चला गया। पुलिस ने आरोपी पति को राउंडअप कर पूछताछ की। उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। वहीं मृतका के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा के अनुसार सोमवार को 32 साल की महिला आशी देवी के जिंदा जलने पर उसका शव चारपाई पर ही मिला। इस पर शक हुआ। जांच की तो मामला आशी के पति भोमाराम पर शक हुआ। उसे राउंडअप कर पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
उसने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी से मारपीट की। उसे चारपाई पर लेटाकर हाथ-पैर बांध दिए। उससे पहले अपने बच्चों को अपने पिता मांगीलाल की ढाणी में छोड़ आया था। उसके बाद झोपड़ी में आग लगाकर चुपचाप पिता की ढाणी में चला गया। वहां से आग की लपटें देखी तो वह परिजनों और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। उसे बचाने का नाटक भी किया। वहीं दूसरी ओर इस संबंध में आशी के भाई नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के गुड़ा भगवानदास निवासी दीपाराम कुम्हार ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
दीपराम ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2013 में भोमाराम से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका जीजा भोमाराम और परिजन दहेज के लिए उसे परेशान करते, मारपीट करते। कई बार पंचायती हुई मगर वे नहीं माने। सोमवार की शाम को आशी ने अपनी मां को कॉल कर पति द्वारा मारपीट करने कर बात बताई थी। उसके कुछ ही देर बाद उसकी झोपड़ी में जलकर मौत की खबर आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
एसएचओ रामकेश मीणा के अनुसार भोमाराम हरियाणा में मिठाई की दुकान करता है। घटना से 2 दिन पहले ही वह गांव आया था। उसके बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह या विवाद की आशंका के चलते भोमाराम ने आशी की हत्या करने की प्लानिंग की। साक्ष्य मिटाने के लिए ही उसने उसे झोपड़े में चारपाई पर बांधकर आग लगाई। घटना से पहले तीनों बच्चों को अपने पिता की ढाणी छोड़ आया। उसका सबसे छोटा पुत्र छह महीने का है। मामले की जांच नोखा सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह बीकानेर। जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने हिस्ट्रीसीटर कई आरोपियों…

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा…

    You Missed

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    बीकानेर में अचानक पुलिस ने दी 30 से अधिक स्थानों पर दबिश, ये है वजह

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    कल इतने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, अभी से नोट कर लें सूतक काल की टाइमिंग

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: अनयंत्रित होकर पलटी गाड़ी, नीचे दबने से 21 वर्षीय युवती की मौत

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    बीकानेर: 50 वर्षीय अधेड़ ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पढ़े खबर

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    होली पर कुंभ राशि में सजेगा ग्रहों का दरबार, इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    आज आएंगे ये नेता और अभिनेता बीकानेर, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा