ब्रेकिंग खबर: बीकानेर के व्यापारी से फिर मांगी फिरौती: पांच करोड़ दो, वरना काट दूंगा जिंदगी की डोर

ब्रेकिंग खबर: बीकानेर के व्यापारी से फिर मांगी फिरौती: पांच करोड़ दो, वरना काट दूंगा जिंदगी की डोर
(दैनिक राजस्थानी चिराग की खास खबर)
बीकानेर। 7 जुलाई। अभी अभी खबर मिली है कि रोहित गोदारा गैंग ने दुलचासर के एक व्यापारी से पांच करोड़ की फिरौती की मांग की है, वरना स्पष्ट धमकी दी है कि तुम्हारा सभी पारिवारिक रिश्तों का रिकॉर्ड मेरे पास है, अगर पांच करोड़ रुपए फिरौती के नहीं दिया तो तुम्हारी जिन्दगी की डोर काट दूंगा, तुम्हारे घर दुलचासर व आफिस को बंब से उडा देंगे, तुमने जो पैसे कमाये है, यही धरे रह जायेंगे, अच्छा होगा हमारी बात मानकर पांच करोड़ की फिरौती दे दें।
ताज्जुब तो इस बात का है कि बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने आज ही मिडिया के सामने अपने बीते तीन माह के कार्यकाल को बहुत अच्छा बताते हुवे अपराधों में कमी आने का दावा करते हुवे बड़े गर्व के साथ कहा था कि बीकानेर में फिरौती मांगने की लगातार हो रही घटनाओं पर बिल्कुल अंकुश लगा दिया है। आईजी ओमप्रकाश के इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह अभी अभी रोहित गोदारा गैंग द्वारा मांगी गई फिरौती की धमकी ने से पता चलता है।
रोहित गोदारा गैंग के नाम से मिली दुलचासर के व्यापारी को धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज दैनिक राजस्थानी चिराग के पास भी आ गया है।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत