बीकानेर: पहली पत्नी की मौत के बाद जिस महिला संग लिव-इन में रह रहा था शख्स, उसी ने बच्चों संग मिलकर मार डाला

बीकानेर: पहली पत्नी की मौत के बाद जिस महिला संग लिव-इन में रह रहा था शख्स, उसी ने बच्चों संग मिलकर मार डाला

लूणकरनसर (बीकानेर): बीकानेर के लूणकरनसर क्षेत्र के हंसेरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक विवाद के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मूलाराम जाट (निवासी कुंतासर) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की लिव-इन पार्टनर (पत्नी) को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके दो बेटियों और एक बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मूलाराम जाट की पहली पत्नी का काफी समय पहले निधन हो चुका था। पहली पत्नी से मूलाराम की दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें से बेटियों की शादी हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद मूलाराम का परिचय हंसेरा गांव की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला विद्या देवी से हुआ। इसके बाद दोनों हंसेरा गांव में ही एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस रिश्ते से उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मूलाराम और विद्या देवी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि इसने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान विद्या देवी, उसके बेटे और बेटियों ने मिलकर मूलाराम पर लाठियों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें लगने के कारण मूलाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत