बीकानेर: सूदखोरी ने ले ली एक और जान, युवक ने की खुदकुशी

बीकानेर: सूदखोरी ने ले ली एक और जान, युवक ने की खुदकुशी

बीकानेर। शहर में सूदखोरों से परेशान होकर एक और युवक ने जान दे दी। युवक को सूदखोर लंबे समय से परेशान कर रहे थे। तंग आकर उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली। घटना शहर के गंगाशहर के गोपेश्वर बस्ती में हुई। यहां रहने वाले गोपाल भादाणी पुत्र स्व. रमेश भादाणी ने सोमवार को बुआ के घर में आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई मूलचंद ने गंगाशहर थाने में बड़ा बाजार स्थित महात्मा चौक मे रहने वाले अजय, अविनाश व राकेश जैन व चार पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई को दो-तीन साल से आरोपी परेशान कर रहे थे। आए दिन चार पांच युवकों को घर पर भेजते और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते। सोमवार को भी वह युवक घर आए और भाई गोपाल से दुर्व्यवहार करने लगे। बीच-बचाव किया, तो कहा गोपाल से हमारा लेनदेन है, हम उसको देखे लेंगे, तू बीच में मत बोल। आरोपियों से परेशान होकर गोपाल ने आत्महत्या कर ली। वहीं गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि नामजद युवकों राकेश जैन, अविनाश जैन व अजय जैन को राउंडअप कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिले के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं भाजपा…

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर! Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है.…

    You Missed

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर