प्रेम प्रसंग में युवती को चाकू मारा,खुद ने खाया जहर, रास्ता रोककर गर्दन, हाथ और पेट पर किए वार

प्रेम प्रसंग में युवती को चाकू मारा,खुद ने खाया जहर, रास्ता रोककर गर्दन, हाथ और पेट पर किए वार

प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। उसने युवती के गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से चार वार किए। युवती सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान हमलावर युवक ने अपनी जेब से जहर निकालकर खा लिया। कुछ ही देर में वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना मंड्रेला थाना क्षेत्र की मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। अपने खेत से लौट रहे ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दोनों को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पुलिस के अनुसार- प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि दोनों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मंड्रेला थानाधिकारी सुरेश रोनल ने बताया- 24 साल की युवती खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने गई थी। दोपहर करीब 1 बजे वह खेत से लौट रही थी। वह घर से करीब 200 मीटर दूर थी। तभी गांव के प्रमोद कुमार (35) पुत्र मदनलाल ने अचानक रास्ता रोक लिया। युवती कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने जेब से चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवती के शरीर पर चार गंभीर घाव आए हैं। गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से गहरे घाव हुए हैं। जबकि जहर खाने से युवक भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। खून से सना चाकू, युवती के कपड़े और मिट्टी के सैंपल जब्त किए। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार