जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

जमीन दिखाने गए बीजेपी पार्षद के हाथ-पैर तोड़े, कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया

अलवर के थानागाजी नगर पालिका के वार्ड 1 के बीजेपी पार्षद के साथ लात-घूसों के साथ जमकर मारपीट की गई। लाठी-सरियों से वार कर हाथ-पैर तोड़ दिए।इससे पहले उनकी बाइक को कार से टक्कर मारी गई थी। वह अपने साथी के साथ किसी को जमीन दिखाने के गए थे। साथी ने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया। इसके बाद हमलावर भाग गए। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पार्षद शाहपुरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। पार्षद बीजेपी के पूर्व मंत्री हेम सिंह व डॉ. रोहिताश्व शर्मा के खास बताए जाते है। मारपीट थानागाजी नगर पालिका के वार्ड 1 के बीजेपी पार्षद कपिल मीना (33) पुत्र राजेंद्र मीना के साथ हुई है। पार्षद और उनके चाचा महेंद्र मीना ने मुकदमा दर्ज कराया है।

पार्षद ने रिपोर्ट में बताया कि उनके परिचित कृष्ण बलाई की नवल सिंह गढ़ी के पास जमीन है। वो उसे बेचना चाह रहे है। जमीन को लेकर कुछ लोगों को बोल रखा था। ऐसे में सोमवार सुबह 11 बजे द्वारापुर निवासी धारा मीणा पुत्र श्रवण मीणा ने फोन किया था। उसने कहा था कि कोई पार्टी आई है, नवल सिंह गढ़ी के पास वाली जमीन दिखा दो। इस पर जमीन के मालिक कृष्ण बलाई को फोन कर बुला लिया। इसके बाद जमीन मालिक कृष्ण के साथ बाइक पर नारायणपुर रोड पर बाइक से जमीन दिखाने के लिए निकले थे।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल बीकानेर। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किए है। कार्मिक विभाग ने इस सम्बंध में…

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर…

    You Missed

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बड़ी खबर: 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर में बड़े स्तर पर फेरबदल

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख ख़बरें

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बड़ी खबर: गंगाशहर में पापड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम

    बीकानेर में आरजीएचएस योजना में बड़े फर्जीवाड़े की आशंका, जांच में जुटी एसओजी टीम