नहर में मिला 4 साल के बच्चे का शव, एसडीआरएफ टीम ले रेस्क्यू कर निकाला

नहर में मिला 4 साल के बच्चे का शव, एसडीआरएफ टीम ले रेस्क्यू कर निकाला

बीकानेर के सत्तासर गांव से दो दिन पहले लापता हुए चार साल के बच्चे का शव इंदिरा गांधी नहर में मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। ये बच्चा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से लापता हुआ था। घर वाले परिजनों के यहां और आस-पास के गांवों में ढूंढ़ते रहे लेकिन अब वो नहर में मृत अवस्था में मिला है। अजान खा (4 साल) पुत्र लाल खा मंगलवार दोपहर एक बजे अपने घर पर नहीं था। घरवालों ने आनन-फानन में पहले पड़ोसियों के यहां ढूंढा और आस-पास के खेतों में देखा लेकिन बच्चा नहीं मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। बच्चे के पैरों के निशान इंदिरा गांधी नहर के पटरे तक नजर आए।

इंदिरा गांधी नहर में गिरने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने छतरगढ़ पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी भजनलाल लावा ने एसडीआरएफ टीम बीकानेर से संपर्क किया। एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन इंदिरा गांधी नहर में चला। गुरुवार को ये बच्चा मिल गया। बच्चा नहर तक कैसे गया? इसकी छानबीन की जा रही है। महज चार साल का बच्चा अपने घर से नहर के पटड़े तक पैदल आ गया और नहर में गिर गया। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस जांच कर रही है। अब पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखा है, जहां पोस्टमॉर्टम होगा। इसके बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने