बीकानेर: घर में शादी की चल रही थी तैयारी… इधर रेल हादसे में दूल्हे की हुई मौत

बीकानेर: घर में शादी की चल रही थी तैयारी… इधर रेल हादसे में दूल्हे की हुई मौत

बीकानेर। लालगढ़ से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जिस युवक के सिर पर 6 दिन बाद शादी का सेहरा बंधने वाला था, उसकी रेल हादसे में मौत हो गई। युवक लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात था और घर जाने वाला था। लेकिन कपड़ा नहीं मिलने की वजह से एक दिन रुक गया और रविवार को उसकी मौत हो गई। दरअसल, बीकानेर जिले में स्थित लालगढ़ रेलवे यार्ड में रविवार सुबह ट्रेन शंटिंग के दौरान हादसे में रेलकर्मी अभिमन्यु सिंह (30) की मौत हो गई। अभिमन्यु मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले का रहने वाला था। इस रेलवे कर्मचारी की छह दिन बाद शादी होनी थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घर में कोहराम मच गया है। घर के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया था, लेकिन अचानक हुए हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। घर में जश्न का माहौल था, लोग सामान की खरीददारी कर रहे थे। महिलाएं अपने सजने-संवरने की प्लानिंग बना रहीं थी। पूरे परिवार में खुशी थी। आखिर घर वालों को क्या पता अचानक यह सब हो जाएगा। अभिमन्यु को महज 6 दिन बाद ही दूल्हा बनना था, दोस्त बारात चलने की तैयारी कर रहे थे। आखिर उनको क्या पता कि उनका दोस्त ही नहीं रहेगा।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल