बीकानेर से चलता था साइबर ठगी का मायाजाल, देशभर में फैला नेटवर्क

बीकानेर से चलता था साइबर ठगी का मायाजाल, देशभर में फैला नेटवर्क

बीकानेर। तेजी से बढ़ते डिजीटल ठगी के मामले में बीकानेर पुलिस ने बड़े गिरोह से वारदात का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध के गिरोह का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने साइबर अपराध ठगी गिरोह के रामस्वरूप पुत्र मोहनराम जाट निवासी जसरासर, मुन्नीराम पुत्र हेमाराम निवासी नापासर, सीताराम पुत्र बाबूलाल निवासी लालमदेसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि साइबर ठगी गिरोह के साथ मिलकर देश के लोगों के साथ ठगी की राशि को कमीशन पर प्राप्त म्युल अकाउंट में प्राप्त करते थे। जिसके बाद गिरोह के टेलीग्राम गु्रपों में प्राप्त बैंक अकाउंट डिटेल पर भेज देते थे और अपना दस प्रतिशत का हिसाब कमीशन रख लेते थे।

पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि साइबर ठगी के पैसों का उपयोग करने के लिए एक टेलीग्राम गु्रप बनाया हुआ था। जिसमें फर्जी या किराये पर लिए गए बैंक खातों को तैयार रखते थे। मुख्य ठग देशभर से ठगी के रूपए को इन खातों में भेजा जाता था। जिसके बाद दस प्रतिशत के हिसाब से कमीशन रख लेने के बाद पैसे आगे भेज देते थे। पुलिस के अनुसार 68 लाख रूपए की साइबर ठगी जमा करवाई जा चुकी है। इन आरोपियों के बैंक खातों का इतना बड़ा नेटवर्क है कि इनके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में शिकायतें दर्ज है।

  • Related Posts

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से होटल के बाहर खड़ा टैंकर होटल में घुस…

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में आरबीएल फिनसर्व लिमिटेड की ब्रांच में…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत