बस और जीप की जबरदस्त टक्कर, कार से टकराकर रुकी बस, 12 लोग हुए घायल, देखे वीडियो

बस और जीप की जबरदस्त टक्कर, कार से टकराकर रुकी बस, 12 लोग हुए घायल, देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। जयपुर में गुरुवार दोपहर लो-फ्लोर बस और सवारी जीप के बीच टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर में ड्राइवर समेत 12 लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों हुए 6 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। रेनवाल मांझी पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर खड़ा करवाया है।

एसएचओ दिलीप सिंह ने बताया- हादसा दोपहर करीब 3 बजे बालाजी मोड़ स्थित शिवानी हॉस्पिटल के पास हुआ। सांगानेर की ओर से लो-फ्लोर बस सवारियों को लेकर रेनवाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान सवारी जीप फागी से 11 सवारियों को लेकर जयपुर की ओर जा रही थी। बालाजी मोड़ के पास ओवर स्पीड के चलते लो-फ्लोर बस और सवारी जीप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

लोगों की मदद से पहुंचाया हॉस्पिटल

टक्कर इतनी तेज थी कि बस और जीप दोनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बस रोड से उतर गई। ब्रेक लगाकर रोकने के दौरान बस सड़क से उतरकर साइड में खड़ी एक कार से टकराकर रुकी। हादसे के बाद मौके पर दोनों वाहनों में सवार लोगों के रोने-चीखने की आवाज आने लगी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर रेनवाली मांझी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जीप में ड्राइवर सहित घायल 12 लोगों को बाहर निकाला। लो-फ्लोर बस में मौजूद सवारियों के मामूली चोट लगी। पुलिस ने जीप सवार सभी 12 घायलों को तुरंत पास ही स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

  • Related Posts

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका

    आसाराम को लेकर आई बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगा कोई मौका जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम और अन्य…

    भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच?

    -भू-माफिया मोहन राठी व चांडक द्वारा अरबों की सरकारी जमीनों के फर्जीवाड़े की शिकायतें , क्या राज्य सरकार एसओजी पुलिस से करायेगी जांच? बीकानेर। शहर के नामी भू-माफिया मोहन लाल…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी