दो सगी बहनों सहित तीन युवतियां घर से हुई गायब, परिवार पहुंचा थाने

दो सगी बहनों सहित तीन युवतियां घर से हुई गायब, परिवार पहुंचा थाने

राजस्थानी चिराग। बालिग, नाबालिग व शादीशुदा महिलाओं के घर से गायब होने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। परिवार व रिश्तेदारों की आंखों में धूल झौंककर बदमाश व अपराधी किस्म के युवक नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जा रहे हैं।

जिले में बालिकाओं के भागने के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं। सीकर जिले से दो सगी बहनों के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। सगी बहनें रात के समय घर से बिना बताए निकल गई थी। परिवार ने दोनों बहनों को परिवार, रिश्तेदारी व जानकारों के यहां काफी तलाश किया लेकिन वे नहीं मिली। वहीं सीकर शहर से एक बालिका घर से नकदी व जेवरात लेकर भाग गई।

युवती घर से जेवरात व नकदी लेकर भागी

दोनों युवतियों के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। उनके घर से 31 मार्च की रात उसकी दो सगी बहनें बिना बताए कहीं पर चली गई थीं। एक लड़की की उम्र 20 साल और दूसरी की 18 साल है। इसके साथ ही सीकर शहर में एक 22 साल की लड़की की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है।

लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि एक अप्रेल की रात उनकी बेटी घर से जेवरात और नगदी लेकर किसी युवक के साथ चली गई। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस तीनों लड़कियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है। वहीं युवतियों के किन-किन से संपर्क थे इसका पता लगा रही है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार