बीकानेर संभाग: विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,

बीकानेर संभाग: विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,

राजस्थानी चिराग। विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला चुरू से जुड़ा है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि सैनिक बस्ती का एक युवक पिछले 6 महीने से उसके संपर्क में था। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो युवक ने पहले परिवार से मिलाने की बात कही। इसके बाद उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और रुपयों की मांग करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

आरोपी ने धोखे से महिला से कोर्ट में कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। 7 मार्च को महिला जब आरोपी से मिलने गई, तो वह उसे एक होटल ले गया। वहां उसने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की। अगले दिन जब पीडि़ता आरोपी के घर पहुंची, तो उसने मारपीट कर जातिसूचक गालियां दीं और शादी से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल