दो बाइकों की टक्कर में 12वीं के छात्र की मौत,एक महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल

दो बाइकों की टक्कर में 12वीं के छात्र की मौत,एक महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल

राजस्थानी चिराग। चूरू के राजलदेसर में सिमसिया रोड पर दो बाइक की सीधी टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतक की पहचान सिमसिया निवासी 19 वर्षीय मूलचंद के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। घायलों में मूलचंद के साथ बाइक पर सवार सिमसिया निवासी देवेंद्र जाट और रामचंद्र जाट के साथ धातरी निवासी 30 वर्षीय तारामणि जाट शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि देवेंद्र और मूलचंद राजलदेसर से सिमसिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे रामचंद्र की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी सवार नीचे गिर गए।

घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजलदेसर के सरकारी अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान मूलचंद की मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में घायलों और मृतक के परिजनों की भीड़ जमा हो गई।

  • Related Posts

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार

    कांग्रेस नेता के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर रोहित गोदारा के माता-पिता सहित तीन गिरफ्तार चूरू। जिले के रतनगढ़ में कांग्रेस नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर राजेंद्र बबेरवाल के…

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम राजस्थान: राजस्थान के आम नागरिकों, वाहन चालकों और किसानों के लिए…

    You Missed

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    होटल में घुसा टैंकर, दबने से कर्मचारी की मौत, टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस बैंक के कर्मचारियों ने किया लाखों रुपए का गबन, ग्राहकों से ईएमआई के रुपए लेकर भी नहीं करवाए जमा

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    इस जगह चल रहे 3 फर्जी कॉलसेंटरों पर छापे, 22 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर में इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    शहर में इस जगह होटल से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी, अनैतिक कार्यों के नेटवर्क की जांच तेज

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत

    ट्रेलर ने बाइक सवार रिटायर्ड टीचर और पत्नी को कुचला, मौत