बीकानेर रोड पर दो ट्रेलरो की टक्कर, एक ड्राइवर जिंदा जला, दूसरे को केबिन तोड़ कर निकाला बाहर

बीकानेर रोड पर दो ट्रेलरो की टक्कर, एक ड्राइवर जिंदा जला, दूसरे को केबिन तोड़ कर निकाला बाहर

नागौर जिले के बीकानेर रोड पर अलाय ग्राम पंचायत के कालानाडा के पास गुरूवार रात 2 ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में 1 ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रेलर ड्राइवर को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से केबिन तोड़कर बाहर निकाला।

हादसे में दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर राजूराम (40) को ग्रामीणों ने जलते ट्रेलर की केबिन तोड़कर बाहर निकाला और एंबुलेंस से नागौर के JLN जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। अंदर से केबिन जलने से पहले से ट्रैक्टर से टोचन कर केबिन तोड़कर ड्राइवर राजू को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर श्रीबालाजी थाने की टीम के साथ नागौर से एएसपी सुमित कुमार, डीएसपी रामप्रताप विश्नोई, सदर थानाधिकारी सुरेश कस्वां पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर रात करीब 11 बजे यातायात सुचारू करवाया।

बीकानेर की तरफ से आ रहे ट्रेलर में क्लिंकर (कोयला) भरा हुआ था, जबकि नागौर से बीकानेर की ओर जा रहे ट्रेलर में गिट्टी भरी हुई थी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। जिस वाहन में क्लिंकर भरा हुआ था, उसका ड्राइवर जिंदा जल गया। जिसमें गिट्टी भरी हुई थी, उसका ड्राइवर नसीराबाद क्षेत्र के न्यारा गांव निवासी राजूराम गुर्जर को ग्रामीणों ने ट्रेक्टर की सहायता से केबिन अगल कर बाहर निकाल लिया। राजू के साथ क्लीनर ओम गुर्जर भी था, जिसको मामूली चोटें आई। क्लिंकर में आग लगने के कारण करीब 2 घंटे तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार