प्रेमी कपल ने पानी की डिग्गी में कूदकर दी जान, तीन दिन बाद मिले शव

प्रेमी कपल ने पानी की डिग्गी में कूदकर दी जान, तीन दिन बाद मिले शव

चूरू जिले के एक गांव में डिग्गी में युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों पिछले तीन दिनों से गायब थे। दोनों के परिजनों ने भानीपुरा थाने में रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। ग्रामीणों को गांव के ही खेत में बने डिग्गी में दोनों के शव मिले। भानीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह ने बताया- रविवार को थाने में एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव रायपुरा के पास एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में दो शव तैर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि गांव रायपुरा के प्रेमी युगल ने डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाकर पहचान करवाई गई। मृतकों की शिनाख्त गांव रायपुरा निवासी मुकेश कुमार पुत्र सोहनराम मेघवाल और सपना पुत्री राजूराम वाल्मीकि के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल जल्द ही अपनी चाल बदलने जा…

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे बीकानेर। अक्षय तृतीया पर सोमवार को भी पतंगबाजी का जोश चरम पर था। शहर में छतों पर युवाओं और…

    You Missed

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग