राह चलते दो युवकों को कुचलते हुए निकली कार, एक की मौत, एक की 4 पसलियां टूटी

राह चलते दो युवकों को कुचलते हुए निकली कार, एक की मौत, एक की 4 पसलियां टूटी

नागौर जिले की संजय कॉलोनी में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब पीछे से आ रही कार ने पैदल जा रहे दो युवकों को अचानक टक्कर मार दी और फिर कुचलती हुई आगे निकल गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना रविवार शाम करीब 4:15 बजे सैनिक कल्याण कार्यालय के पास की गली में हुई। जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करने वाले संजय कॉलोनी निवासी नत्थूराम नायक (45) और श्रीराम कॉलोनी निवासी देवी सिंह (25) गली में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में नत्थूराम नायक कार के नीचे ही आ गया, जबकि देवी सिंह पर गाड़ी चढ़ने के बाद भी वह उठकर खड़ा हो गया।

  • Related Posts

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी बीकानेर। राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी…

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट बीकानेर। सीएमएचओ ऑफिस के सब स्टोर में बुधवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इससे वहां…

    You Missed

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    भीषण गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    बीकानेर: इस जगह सब स्टोर में आग लगने से दवाएं और सर्जिकल आइटम नष्ट

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    मगरमच्छ ने बेटों के सामने पिता को दबोचा, खींचकर गहराई में ले गया

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, गाड़ी में से मिली केवल जली हड्डियां मिलीं

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत

    बीकानेर में बूंदाबांदी के बाद फिर बढ़ी गर्मी, जाने कब तक मिलेगी राहत