राजस्थान में कोरोना रिटर्न! जयपुर में दो की मौत, कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने दी दस्तक

राजस्थान में कोरोना रिटर्न! जयपुर में दो की मौत, कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने दी दस्तक

जयपुर। राजस्थान में कोरोना से सोमवार को जयपुर में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में 9 नए केस सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीजों में 40 दिन का नवजात भी शामिल है। जोधपुर में 3 दिन में ही 9 कोरोना के केस सामने आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जयपुर में रेलवे स्टेशन एक व्यक्ति मृत मिला था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 26 साल के युवक की कोविड से मौत हो गई। युवक को पहले से ही टीबी की बीमारी थी।

आज जो नए केस सामने आए, इनमें 5 जयपुर और 4 जोधपुर के है। जोधपुर में नवजात का जन्म 16 अप्रैल को हुआ था। फिलहाल नवजात एनआईसीयू में भर्ती है, जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कुड़ी भगतासनी रामेश्वर नगर निवासी 55 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। यह मरीज पहले से ही वेंटिलेटर पर है।

जोधपुर एम्स में ही भर्ती डीडवाना निवासी 26 साल की महिला, बालेसर निवासी 55 साल का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। वहीं पाली निवासी परिवार का 40 दिन पहले जन्मा बच्चा भी कोविड पॉजिटिव मिला है।

जयपुर में 5 नए केसों में एक युवक की हिस्ट्री बाहर की है। युवक थाइलैंड घूमने गया था।

अब तक दो नवजात पॉजिटिव मिले
इससे पहले जोधपुर एम्स में रविवार को एक केस और शनिवार को चार केस सामने आ चुके हैं, जिनमें एक नवजात भी शामिल है। इस तरह, जोधपुर में अब तक कुल 9 मरीज पॉजिटिव सामने आ चुके हैं।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला