बड़ी खबर! एक ही परिवार के सात लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, कार में जहर खाकर दी जान

बड़ी खबर! एक ही परिवार के सात लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, कार में जहर खाकर दी जान

राजस्थानी चिराग। हरियाणा के पंचकूला से दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाला परिवार देहरादून का रहने वाला था. सभी के शव पंचकूला के सेक्टर-27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में मिले. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारी कर्जा होने के कारण और तंगी से परेशान होकर इन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया और गाड़ी के अंदर जहर खा लिया. देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने आत्महत्या कर ली. प्रवीण मित्तल की उम्र 42 वर्ष की थी. मरने वालों में प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे शामिल हैं. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सभी सातों शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शव गृह में रखवाया गया.

पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे गए हैं. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं. पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक के अनुसार प्रथमदृष्टया लग रहा है कि आत्महत्या का मामला है. मामले की गहन जांच की जाएगी. मृतकों की पहचान हो गई है.

याद दिलाया दिल्ली का बुराड़ी कांड

इस मामले ने दिल्ली के बुराड़ी कांड की याद दिला दी है. साल 2018 में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्य एक साथ मृत पाये गये थे. इनमें से 10 के शव फंदे से लटके मिले थे, जबकि सबसे बुजुर्ग महिला नारायणी देवी का शव मकान के दूसरे कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था.

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला