बीकानेर: युवती के साथ शारीरिक संबंध बना किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो किया वायरल

बीकानेर: युवती के साथ शारीरिक संबंध बना किया ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो किया वायरल

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने गजनेर पुलिस थाने में एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उससे पहले से परिचित था और उसका घर पर आना-जाना रहता था। इसी पहचान का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। बाद में आरोपी ने वास्तव में वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिए, जिससे युवती मानसिक रूप से टूट गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पिता और भाई को शराब पिलाकर उनका वीडियो बनाया और उसे भी वायरल कर दिया। गजनेर पुलिस ने युवती की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर साक्ष्यों और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप बीकानेर। युवती और उसकी किशोरी बहन से बलात्कार, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने के…

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार  बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के झझु गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ट्रक…

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर