सरकारी महिला टीचर से अकाउंटेंट ने किया रेप, विरोध करती तो सुसाइड की धमकी देता

सरकारी महिला टीचर से अकाउंटेंट ने किया रेप, विरोध करती तो सुसाइड की धमकी देता

सरकारी महिला टीचर ने एक स्कूल के अकाउंटेंट पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अकाउंटेंट पिछले 7 साल से उसके साथ जबरन रेप करता रहा। इसके बाद जब उसका सिलेक्शन BSTC में हुआ तो दबाव बनाया कि उसी की स्कूल से इंटर्नशिप करे नहीं तो वो उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। दोनों की पहचान तब हुई जब वह 2018 में कॉलेज में पढ़ती थी। इस दौरान अकाउंटेंट ने घर छोड़ने के बहाने उसकी ड्रिंक में नशा मिला कर रेप किया था। इसके बाद लगातार रेप करता रहा, महिला के विरोध करने पर धमकी देता कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो फोटो-वीडियो परिजनों को भेज कर सुसाइड कर लेगा। मामला बालोतरा के गिड़ा थाना इलाके का है। महिला ने 25 अक्टूबर को अकाउंटेंट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अब पुलिस ने महिला को बयान दर्ज कराने बुलाया है। गिड़ा थानाधिकारी दलपतसिंह ने बताया- महिला टीचर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश बीकानेर। जल संसाधन विभाग ने कामकाज में पारदर्शिता लाने और सिंचाई परियोजनाओं की…

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती सवाई माधोपुर। जिले के मलारना डूंगर कस्बे में शुक्रवार को पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़…

    You Missed

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

    बीकानेर : पुलिस ने रेलवे स्टेशन से स्थायी वारंटी को दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

    बीकानेर : पुलिस ने रेलवे स्टेशन से स्थायी वारंटी को दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

    23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

    23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा