बीकानेर ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा में दो चचेरे भाइयों की मौत

बीकानेर ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसा में दो चचेरे भाइयों की मौत

बीकानेर के नोखा में एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टक्करा गई। जिससे स्कॉर्पियो सवार 2 युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से नोखा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। घटना बीकानेर बाइपास पांचू पुलिया के पास गुरु कृपा होटल के पास सोमवार 2.30 बजे की है। एसआई सुरेश भादू ने बताया कि नोखागांव निवासी धीरज (19) पुत्र श्यामलाल सियाग और विकास (21) पुत्र हरिराम सियाग दोनों चचेरे भाई अपनी बुआ के लड़के राकेश गोदारा (23) निवासी सतरेन (नागौर जिला) के साथ सतेरन शादी में गए हुए थे। जो धीरज और विकास को छोड़ने के लिए नोखागांव आ रहा था। इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे के किनारे पर खड़े ट्रेलर से टक्करा गई। जिससे धीरज और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी नोखा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से मृतकों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जहां पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। वहीं घायल राकेश को एंबुलेंस से नोखा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल