राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है 150 यूनिट फ्री बिजली, पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है 150 यूनिट फ्री बिजली, पढ़ें पूरी खबर
जयपुर। राजस्थान के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 100 की बजाय 150 यूनिट फ्री बिजली मिलने का फॉर्मूला लगभग तैयार है। इसे पीएम सूर्यघर योजना से जोड़ा जाना है। इसके तहत हर उपभोक्ता को 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें केन्द्र सरकार अभी 30 हजार रुपए बतौर सब्सिडी दे रही है और बाकी अंतर राशि राज्य सरकार वहन करेगी। सरकार इस राशि का वित्तीय प्रबंधन करेगी। इसमें दो विकल्प पर विचार किया जा रहा है। एक संबंधित उपभोक्ता के नाम लोन लिया जाए, लेकिन पैसा सरकार चुकाए। दूसरे मामले में सीधे सरकार लागत वहन करे। ऊर्जा विभाग ने इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। नए फॉर्मूले पर अंतिम मुहर वहीं लगेगी। नए फॉर्मूले से जुड़ने के लिए अवधि निर्धारित की जाएगी। तब तक मौजूदा सब्सिडी जारी रहेगी। जिन उपभोक्ता की छत पर जगह नहीं है, उनके लिए सामुदायिक रूप से सोलर पैनल लगाने की जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए नजदीकी विद्युत सब स्टेशन पर पैनल लगाए जाएंगे। यदि वहां जगह कम या नहीं होगी तो सामुदायिक केन्द्र या अन्य जगह पैनल लगाएंगे। सरकार इसे 28 मार्च से लागू कर सकती है। करीब 36 लाख घरेलू उपभोक्ता योजना में रजिस्टर्ड नहीं है। संभव है कि इन्हें फिलहाल फ्री बिजली का लाभ नहीं मिले।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल