फिर मौसम में होगा बदलाव, जानें किन जिलों में आया अलर्ट

फिर मौसम में होगा बदलाव, जानें किन जिलों में आया अलर्ट

जयपुर। राजधानी जयपुर में तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले 1.7 डिग्री अधिक था। इस बढ़ोतरी से रात के समय भी गर्मी का अहसास हुआ और लोगों को पसीने छूटने लगे। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया जिससे गर्मी की स्थिति और ज्यादा बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश करवा सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव जोधपुर और बीकानेर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में दिखाई दे सकता है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं जिससे मौसम में हल्की राहत मिल सकती है। राजस्थान के अन्य हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है लेकिन फिलहाल कोई खास चेतावनी नहीं दी है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल