बड़ी खबर: टेंट पर बिजली का तार गिरा,करंट से 2 की मौत, 8 लोग झुलसे

बड़ी खबर: टेंट पर बिजली का तार गिरा,करंट से 2 की मौत, 8 लोग झुलसे

शोकसभा के लिए लगाए गए टेंट के ऊपर बिजली का तार गिर पड़ा। करंट लगने से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को गोद में उठाकर लोग हॉस्पिटल की तरफ दौड़े। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके के उमरलाई गांव में सोमवार सुबह 11:15 बजे हुई। जानकारी के अनुसार- उमरलाई गांव में शोकसभा में काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। अचानक बिजली का तार गिर गया। टेंट के लिए लगे पाइपों में करंट दौड़ गया। इससे अफरा-तफरी हो गई। लोग भागने लगे। चीख-पुकार मच गई। एंबुलेंस और निजी वाहनों से करंट की चपेट में आए लोगों को बालोतरा के राजकीय नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया। लोग घायलों को गोद में लेकर वार्ड तक पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अमराराम (70) पुत्र पूसाराम निवासी उमरलाई और हरमलराम (35) पुत्र कोहलाराम निवासी कनाना गांव को मृत घोषित कर दिया। करंट से झुलसे कनाना गांव निवासी कोहलाराम (80) पुत्र बनाराम, जुंझाराम (80) पुत्र चिमनाराम, सांगाराम (40) पुत्र गणेशाराम व हराराम (65) पुत्र सवाराम और उमरलाई निवासी नारायणराज पुत्र घूमनाराम, तलाराम (80) पुत्र सोनाराम और चेनाराम (55) पुत्र जीवाराम का इलाज चल रहा है। ललाणा गांव निवासी बुधसिंह (40) पुत्र देवीसिंह भी झुलसे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। बिजली विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई श्रीगंगानगर। सीएम भजनलाल शर्मा ने एक ही भूखंड पर दो पट्टे…

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर छत्तरगढ़। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में सत्तासर-खाजूवाला रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    राजस्थान में तबादलों की बड़ी शुरुआत, 178 आरएएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जाने बीकानेर से किसका हुआ

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर सहित विभिन्न जिलों के 16 फूड पैकेट बेचने पर दो महीनों के लिए बैन

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला

    बीकानेर: जमीन को लेकर बवाल, फायरिंग और धारदार हथियारों से किया हमला