बीकानेर : एक ही रात दो लूट की वारदात,पेट्रोल पंप और होटल को बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर : एक ही रात दो लूट की वारदात,पेट्रोल पंप और होटल को बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर । जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। एक ही रात में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूट की वारदातों ने सनसनी फैला दी है। पहली घटना पूगल क्षेत्र के जालवाली गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब 35 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया। वहीं दूसरी घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र के राजासर गांव में सामने आई, जहां एक होटल को निशाना बनाकर करीब 4 हजार रुपये लूटे गए।बताया जा रहा है कि दोनों ही वारदातों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है। चारों बदमाश एक कार में सवार होकर आए और दोनों जगहों पर लूट के बाद फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।खाजूवाला के डिप्टी एसपी अमरजीत चावला ने बताया कि दोनों वारदातें पूगल व छतरगढ़ थाना क्षेत्रों की हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल