बीकानेर: विकास अधिकारी और ग्राम सेवक के बीच झगड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस

बीकानेर: विकास अधिकारी और ग्राम सेवक के बीच झगड़ा, बुलानी पड़ी पुलिस

नोखा पंचायत समिति में दो सरकारी अधिकारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विकास अधिकारी भोमसिंह इंदा और ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास भादू के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। आरोप है कि विकास अधिकारी भोमसिंह इंदा ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी रामनिवास भादू को कार्यालय में बुलाकर मारपीट की। घटना में रामनिवास भादू घायल हो गए। घटना के बाद पंचायत समिति के सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी थाने पहुंचे। इस दौरान रामनिवास भादू की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्थमा की शिकायत हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। एसडीएम गोपाल जांगिड़ और तहसीलदार चंद्रशेखर टाक भी थाने पहुंचे। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने नोखा शाखा के माध्यम से उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने विकास अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि घायल रामनिवास भादू संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कल से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत Lakshmi Narayan Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल को जीवन के उतार-चढ़ाव से…

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी सादुलपुर क्षेत्र में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस…

    You Missed

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    राजयोग अलर्ट! मई के आखिरी में होगी बुध-शुक्र युति, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    घर में घुसकर रॉड-डंडों से पीटा, दीवार कूदकर घुसे आरोपी

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    शादी में डांस कर रही बिजनेसमैन की पत्नी की मौत, 4 महीने पहले हुई थी मैरिज

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का नगद इनाम किया घोषित

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर : बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, बच्ची सहित दो गंभीर घायल

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत