खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, मचा हड़कंप

खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, मचा हड़कंप
खाटूश्यामजी के दर्शन कर अजमेर लौट रहे एक प्रॉपर्टी कारोबारी का मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। युवक अपनी परिचित महिला के साथ अजमेर से खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए आया था। दर्शन के बाद प्रॉपर्टी कारोबारी अमित खंडेलवाल लामिया गांव के पास पहुंचा तो पहले से कार में बैठे अपहरणकर्ताओं ने कार रुकवाई और जबरदस्ती उतारकर कार में डाल अपहरण कर ले गए। पुलिस ने सीकर व जयपुर जिले में नाकाबंदी करवाई।
खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस के थानाधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि लामिया गांव के पास एक जांटी बालाजी मंदिर के पास अमित खंडेलवाल की कार को रोक कर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया आरोपी पहले से रोड पर कार रोक कर उनका इंतजार कर रहे थे। प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण के घटनाक्रम का वीडियो वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने बना लिया था, जिसे उसने पुलिस को दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की। पास के पेट्रोल पंप सहित मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित अमित खंडेलवाल निवासी क्रिश्चियनगंज, अजमेर शादीशुदा है। फिलहाल अपहृत युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार