बीकानेर: कोयला भरे ट्रेलर में लगी आग, लाखों का नुकसान 15 दिनों में दूसरी बार हुई आगजनी की घटना

बीकानेर: कोयला भरे ट्रेलर में लगी आग, लाखों का नुकसान 15 दिनों में दूसरी बार हुई आगजनी की घटना
राजस्थानी चिराग।
अमृतसर-जामनगर ग्रीन कोर एक्सप्रेस वे 754 के पर शनिवार रात को जैतपुर टोल प्लाजा से पहले बीकानेर की तरफ कोयला भरे एक ट्रेलर में आग लगने से ट्रेलर व कोयला जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि ट्रेलर चालक व खलासी ने जैसे तैसे अपनी जान बचा ली। महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि बीकानेर की तरफ से कोयला भरकर पंजाब की तरफ जा रहे एक ट्रेलर में जैतपुर टोल प्लाजा से पहले अचानक आग लग गई। पुलिस ने बताया कि पहले ट्रेलर के टायरों में आग लगी। चालक व खलासी को आग लगने की भनक लगने पर उन्होंने आनन फानन में हिम्मत दिखाते हुए ट्रेलर के आगे का हिस्सा अलग कर दिया। जिससे आग ट्रेलर की बॉडी से केबिन तक नहीं पहुंच सकी। चालक व खलासी ने जैसे तैसे अपनी जान भी बचा ली। देखते ही देखते ट्रेलर व कोयला जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस व जैतपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। साथ ही जैतपुर टोल प्लाजा से भी कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए। लेकिन संसाधनों का अभाव होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की