बीकानेर: पुलिस की सेवा गाड़ी व बोलेरो कैंपर की बीच हुई टक्कर, पांच पुलिसकर्मी सहित दो महिलाएं चोटिल

पुलिस की सेवा गाड़ी व बोलेरो कैंपर की बीच हुई टक्कर, पांच पुलिसकर्मी सहित दो महिलाएं चोटिल
बीकानेर।जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में पुलिस की 112 सेवा गाड़ी और बोलेरो कैंपर के बीच टक्कर हो गई। यह दुर्घटना पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय फांटे के पास हुई, जहां टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।गाड़ी में सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि बोलेरो कैंपर में मौजूद दो महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत गजनेर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की 112 सेवा वाहन थाने से किसी काम के लिए निकली थी। उसी दौरान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर फांटा सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। मामले की जांच गजनेर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की